✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आत्महत्या के बाद भड़के मायकेवाले, हुई मारपीट, जानिए क्या है मामला 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:12:57 AM

धनबाद(DHANBAD): महुदा मोड़ निवासी दीपू यादव की पत्नी उमा देवी ने शनिवार सुबह अपने कमरे में पंखा से झूलकर आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था. उसकी एक दो माह की बच्ची है. शनिवार प्रातः उसके पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी. जब आसपास के लोग जुटे तब दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मृत्यु हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे और मृतका के ससुराल वालों के साथ जमकर मारपीट भी की. 

ससुराल वाले जान बचाकर भागे
 
किसी तरह मृतका के ससुराल वाले जान बचाकर भागे. घटना की जानकारी मिलने पर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के मायके वालों का आरोप था कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे प्रताडित किया जा रहा था. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है. मृतका का पति दीपू यादव किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता है जबकि  ससुर फेरी का काम करते हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.