✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोनारडीह भूधसान के बाद दहशत में लोग, तो राहत के बजाय रिश्वत के आरोपों से घिरे अधिकारी 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 4:18:28 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबारी में मंगलवार को हुए भीषण भूधसान हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है. इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है.बताया जा रहा है कि भूधसान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

बीसीसीएल प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया 

घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करते हुए घरों पर नोटिस चिपकाया है और मकानों की नंबरिंग भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, राहत और पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अब नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल कर्मियों और रैयती जमीन पर रहने वाले लोगों से क्वार्टर आवंटन के नाम पर 50 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगी जा रही है.

क्षेत्र में सन्नाटा पसरा

हादसे के बाद जहां क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं पीड़ित परिवारों में भय के साथ-साथ गुस्सा भी है.लोगों का कहना है कि इस पूरे हादसे के लिए बीसीसीएल की लापरवाही जिम्मेदार है, क्योंकि लंबे समय से यहां जमीन धंसने की घटनाएं होती रही है, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.दूसरी ओर, डेंजर जोन में रह रहे बीसीसीएल कर्मियों का भी कहना है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने के बजाय परेशान किया जा रहा है. राहत की उम्मीद में बैठे लोग अब अधिकारियों की कार्यशैली से त्रस्त नजर आ रहे है.फिलहाल, इलाके में प्रशासन की गतिविधियां जारी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षित आश्रय मिल पाएगा या फिर वे यूं ही व्यवस्था की मार झेलते रहेंगे.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Sonardih landslideSonardih landslide dhanbadSonardih landslide updateCCLTrending newsViral newsDhanbad NewsDhanbad UpdateSonardihSonardih news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.