चाईबासा(CHAIBASA): जिले के बड़ा जामदा में मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट के द्वारा ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए कंपनी ने गांववालों की अनुमति के लिए जनसुनवाई बुलाई थी. इस जन सुनवाई का पूर्व मुख्यमंत्री मधू कोड़ा ने विरोध किया. वह जनसुनवाई में मौजूद होकर लोगों से जमीन ना देने की बात कही. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की बातों का समर्थन करते हुए कंपनी की जनसुनवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. और कंपनी को एक स्वर में जमीन नहीं देने की बात रखी. इससे कंपनी की जनसुनवाई भंग हो गई.
अस्पताल का भी किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बड़ा जामदा रेफरल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. अस्पताल में रेबिज और अन्य जरूरी दवाओं के ना होने पर अस्पताल के अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई. जनसुनवाई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र सिंह देव, प्रखंड अंचल कर्मचारी दीपक बारी, बड़ाजामदा मुंडा पीगंबर चतोम्बा, ठाकुरा मुंडा दामु चंपिया,बड़ा जामदा मुखिया पार्वती देवगम, दिरीबुरु मुखिया गंगाधर चतोम्बा, दिरीबुरु उप मुखिया मीरा महाकुड, मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
