✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नई शराब नीति के बाद अवैध वसूली का खेल जारी, पाकुड़ में दुकानों पर मनमानी कीमतों से ग्राहक परेशान, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:29:53 PM

पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले में नई शराब नीति लागू होने के बाद भी अवैध वसूली का खेल जारी है. निजी हाथों में जाने के बाद शराब की दुकानों में ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं. 1 जून से लागू हुई नई शराब नीति के बाद राज्य सरकार ने जिले की शराब दुकानों को निजी हाथों में सौंप दिया था. लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि अब ग्राहक खुलेआम लूट का शिकार बन रहे हैं.

पाकुड़ शहर के मालपहाड़ी रोड स्थित एक शराब दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलते साफ़ दिख रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि जब ग्राहक ने शिकायत की बात कही तो कर्मचारी ने बेहिचक कहा जाइए जहां शिकायत करनी है कीजिए. यह रवैया न सिर्फ़ नियमों की धज्जियां उड़ाता है बल्कि प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाता है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन दुकानों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

रिपोर्ट-विकास कुमार

 

Tags:paru newspakur latest newsnew liquor policyillegal extortion continuescustomersarbitrary pricesshops in Pakur;

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.