✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: दुर्गा पूजा की खुशियों के बाद घर में पसरा मातम, पूजा से लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:11:34 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. जहां जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई. घटना सुबह लगभग की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो निवासी रविन्द्र कुमार स्वर्णकार अपने दो बच्चों के साथ ऑटो में तथा पत्नी पूनम सोनी अपने बाइक से राँची कोकर जा रहे थे. राँची जाने के क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पोड़दाग के पास में अज्ञात टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

पूजा में शामिल होकर लौट रहा था  परिवार 

मृतक के पति रविंद्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि वे रांची स्थित कोकर में रहकर ऑटो चलाकर अपना परिवार का भरण पोषण किया करता है. दुर्गा पूजा में वो अपने घर बोदरो आया हुआ था. पूजा में शामिल होकर वापस रांची जा रहा था. इसी क्रम में घटना घटित हो गई. जिसे पेटरवार पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में लाया गया. जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी ज्योत्सना सिन्हा ने मृत घोषित कर दिया. इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. वहीं मृतक के पति व दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: संजय कुमार 

Tags:durgapujaroadaaccidentbokarobokaronewsbokaropolicetrendingthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.