☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद बार एसोसिएशन की हड़ताल खत्म होने के बाद आज से काम पर लौटे वकील, दिखेगी हलचल

धनबाद बार एसोसिएशन की हड़ताल खत्म होने के बाद आज से काम पर लौटे वकील, दिखेगी हलचल

धनबाद(DHANBAD):धनबाद बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच रास्ते पर रातों-रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से पक्की दीवार खड़ी करने के विरोध में गुरुवार से हड़ताल पर गए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार से मिले आश्वासन के बाद अपना हड़ताल वापस ले लिया है.इसके बाद कल यानी शनिवार से धनबाद के तमाम अधिवक्ता पुनः अपने कार्य पर लौट आएंगे.शुक्रवार शाम बार एसोसिएशन और एसएसपी के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया है.

पक्की दीवार खड़ी करने को लेकर हो रहा था विरोध

इस संबंध में धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गौस्वामी ने कहा कि धनबाद एसएसपी के सार्थक प्रयास और उनके द्वारा मिले आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने अपना हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है उन्होंने बताया कि धनबाद एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि कल सुबह खड़ी की गई दीवार की जगह अस्थाई तौर पर एक गेट लगाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं का फिलहाल आना जाना पहले की तरह सुचारू हो सके. इसके साथ ही जल्द ही मुख्य सड़क से जस्टिस एसपी सिन्हा द्वारा तक एक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को हमेशा के लिए आने-जाने के लिए एक पक्की सड़क मिल जाएगी साथ ही अधिवक्ताओं के वाहन पड़ाव के लिए भी जगह चिन्हित कर एक पार्किंग स्थल म निर्माण करने पर भी सहमति बनी है.

अस्थाई तौर पर दीवार को तोड़ कर वहां गेट लगाया जाएगा

वहीं वार्ता में मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बार एसोसिएशन भवन का आज उन्होंने भ्रमण किया, जिससे यह प्रतीत हुआ कि भवन की स्थिति अच्छी नही है, वहीं, सदर अस्पताल में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है, साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा और अस्पताल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अस्थाई तौर पर दीवार को तोड़ कर वहां गेट लगाया जाएगा, इसके बाद अधिवक्ताओं के लिए सड़क निर्माण के बाद उस गेट को हटा कर पुनः उस रास्ते को बंद कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Published at:31 Jan 2026 04:53 AM (IST)
Tags:dhanbad bar association strikedhanbad bar association protestbar associationbar association protestbar association newsbar association road closedbar association warningadvocate strike dhanbadcourt strike dhanbaddhanbad junction statusdistrict administration dhanbaddhanbad districtdhanbad junctio
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.