✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंदौर में शूटरों की गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान ने धनबाद कांग्रेस नेता को दी धमकी, कहा गाड़ी सहित बम से उड़ा देंगे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:11:20 PM

धनबाद(DHANBAD): मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित चार शूटर पकड़े जाने के बाद,और नाम जुड़ने से वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान फिर सक्रिय हो गया है. धनबाद मोहलीडीह के कांग्रेस नेता लाला को एक बार फिर धमकी दी है. धमकी में कहा गया है कि गाड़ी सहित बम से उसे उड़ा दिया जाएगा. लाला के मोबाइल पर यह मैसेज भेजा गया है. जिप सदस्य लाला ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है. लाला को प्रिंस खान कई बार पहले भी धमका चुका है. इस साल 15 फरवरी को प्रिंस खान ने उसे धमकी दी थी. इसके बाद लाला ने प्रिंस खान को पलट जवाब देते हुए चुनौती दी थी कि हिम्मत है तो सामने आओ, यह वासेपुर नहीं है, इसी के बाद 16 अप्रैल को हथियार के साथ वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने लाला को जान मारने की धमकी दी थी. 29 मई को कुर्की जब्ती के बाद प्रिंस खान सहमा हुआ था, लेकिन मध्यप्रदेश में कथित शूटर पकड़ाने के बाद वह एक बार फिर सक्रिय हो गया है .लाला को जो धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, उसमें लिखा है कि मैं छोटे सरकार का शूटर मेजर बोल रहा हूं. अब भी वक्त है, बात मान लो, वरना अंजाम बुरा होगा. गाड़ी सहित बम से उड़ा देंगे. हर स्टेट में मेरा शूटर है. आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा के 4 कथित शूटर की इंदौर में हुई गिरफ्तारी और चारों का नाम प्रिंस खान से जुड़ने के बाद प्रिंस खान ने यह धमकी भरा मैसेज लाला को भेजा है. इधर, लाला का कहना है कि वह इस धमकी भरे मैसेज से डरने वाले नहीं हैं. उनके साथ 35000 जनता है. पूरी बस्ती उनके साथ है. पुलिस से उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsPrince khan wasseypurPrince khan threatened congress neta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.