✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन को हिरासत में लेने के बाद प्रिंस खान के गुर्गो की तलाश में धनबाद पुलिस क्यों कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:58:32 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद पुलिस कुख्यात प्रिंस खान  से संबंध रखने वाले युवकों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस बीच यह भी सूचना मिली है कि इसके लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है. इस टीम ने रविवार की दोपहर तीन युवकों को हिरासत में लिया है. तीनों को किसी थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद पीछा करते हुए महुदा से तीन को हिरासत में लिया है. पकड़े गए युवकों से पुलिस के कई अधिकारी पूछताछ कर रहे है.  चर्चा तो यह भी है कि जो युवक हिरासत में लिए गए हैं, प्रिंस गैंग में उनकी भूमिका शूटर और रिसीवर की थी. 

धनबाद पुलिस हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रही 

हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. तीनों की  निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. तीनों से मिली सूचना के बाद पुलिस की कई टीम लगातार रेड में जुटी हुई है. सूत्र बताते हैं कि शिथिल पड़े गिरोह को फिर से जीवित करने के लिए प्रिंस खान और उसके आदमी प्रयास में थे. वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान विदेश में बैठकर लोगों को धमकाता है. पुलिस ने इसके पहले उसके कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन फिर वह नया गैंग तैयार कर लेता है. इसी प्रयास की सूचना पुलिस को मिली तो फिर एक बार धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई है.  

धनबाद की तर्ज पर ही हज़ारीबाग़ में की गई है फायरिंग 

इधर, धनबाद में जिस तरह फायरिंग की घटनाएं पहले हो रही थी, उसी तर्ज पर धनबाद से सटे हजारीबाग जिले में रविवार को घटना हुई है. हजारीबाग के मारवाड़ी रेस्ट हाउस चौक पर रविवार की दोपहर सोना- चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए  फायरिंग की गई. दो युवक पहुंचे और गोली चलाकर निकल गए.  कम से कम सात चक्र फायरिंग की गई. संयोग अच्छा था कि गोली किसी को लगी नहीं. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जाँच कर रही है. हजारीबाग में भी धनबाद के स्टाइल में ही फायरिंग की गई है. हजारीबाग की घटना के बाद से धनबाद पुलिस और अधिक सक्रिय हो गई है. हालाँकि झारखंड़ के एक नया गिरोह हज़ारीबाग़ में फायरिंग की सोशल मीडिया पर जिम्मेवारी ली है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो   

Tags:DhanbadPoliceHirasatPrince KhanGiroh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.