✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सात घन्टे की पूछताछ के बाद मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं के बीच आए सीएम हेमंत, कहा - विपक्ष के ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम करेंगे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:08:51 AM

रांची: सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है. यह पूछताछ करीब सात घंटे तक चली. ईडी की टीम दोपहर 1 बजे से सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही थी. वहीं अब पूछताछ खत्म होने के बाद सीएम ने मीडिया के समक्ष अपना संबोधन दिया. 

जानिए सीएम ने अपने संबोधन में क्या कहा 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड षड्यंत्रकारियों के हाथ मे नहीं जाने देंगे.जब से सरकार बनी है तभी से सरकार को गिराने की कोशिश शुरू हो गई थी.सभी षड्यंत्रकारी को कुचल कर आगे बढ़ने का काम कर रहे है. हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है. इसलिए इसे बीच में रोकने की कोशिश की जा रही है.लेकिन यह सरकार झारखंडी के गांव से चलती है.इसे खरोच भी नहीं आएगी.

साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का शुर्किया किया कि वह सुबह से खड़े हुए है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनके षड्यंत्र के ताबूत पर आखरी कील अब हम ठोकेंगे. 

सात घंटे से अधिक चली पूछताछ 

बता दें कि कथित जमीन घोटाले में सीएम हाउस के अंदर ईडी अधिकारियों के द्वारा  सवाल जवाब की प्रक्रिया सात घंटे से अधिक चली.  अधिकारियों की टीम सीएम हेमंत के सामने बैठकर अपने सवालों को दाग रही थी और  सीएम ने डटकर इसका सामना किया. इसी बीच सीएम आवास के बाहर आज पूरे दिन कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा हुआ था. वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखते हुए सीएम आवास के बाहर अधिकारियों और जवानों की तैनाती  की गई थी.  

रिपोर्ट:समीर

Tags:Jharkhand newsBreaking news ranchiHemant SorenCm hemant Soren newsEdJharkhand cm hemant sorenHemant Soren today newsHemant Soren speechHemant Soren speech today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.