✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार से भागकर दो लड़की पहुंची धनबाद थाना, कहने लगी-हम दोनों की शादी करा दे पुलिस, जानिए आगे क्या हुआ 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:34:21 AM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार के नवादा थाने में जिन  लड़कियों के अपहरण का केस किया गया था, वह धनबाद के महिला थाने में मिली. मंगलवार की देर रात गए नवादा थाने की पुलिस धनबाद पहुंची और लड़कियों को साथ ले गई. धनबाद महिला थाना में मंगलवार को नालंदा से पहुंची दो युवतियों के कारण काफी देर तक ड्रामा होता रहा. दोनों शादी करा देने का अनुरोध करती रही. दोनों का कहना था कि वह आपस में प्रेम करती है और शादी कर पति-पत्नी के रूप में रहना चाहती है. दोनों ने महिला थाना प्रभारी से मदद मांगी. बताया कि दोनों बीएससी की छात्रा है.  

माता-पिता बन गए है बाधक 

7 सालों से उनके बीच मित्रता है.  वह दोनों पढ़कर कुछ बनना चाहती हैं, फिर शादी करना चाहती हैं, पर उनमें से एक की शादी उसके घर वालों ने तय कर दी है. इस वजह से दोनों ने भागने का फैसला किया. उस लड़की की शादी 22 फरवरी को होनी है. दोनों ने बताया कि वह किसी भी हालत में साथ रहना चाहती है. इसलिए कोई रास्ता नहीं दिखा तो दोनों भाग कर अपने एक रिश्तेदार के यहां धनबाद आ गई. दोनों ने पुलिस को बताया कि जिस लड़की की शादी होनी है, उसके माता-पिता ने गलत आरोप लगाकर दूसरी लड़की पर अपहरण का केस कर दिया है. धनबाद में लड़कियों के रिश्तेदार ने दोनों को महिला थाना पहुंचाया. महिला थाना प्रभारी ने नालंदा पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. उसके बाद नालंदा पुलिस आकर दोनों को अपने साथ ले गई.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Dhanbad police stationtwo girls marriagedhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.