✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के बाद गोड्डा में ईडी की धमक, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:12:45 AM

दुमका(DUMKA): झारखंड में लगभग एक वर्ष से ईडी की कार्यवाही चल रही. ईडी झारखंड पहुंची थी मनरेगा घोटाला की जांच करने लेकिन समय के साथ साथ दायरा बढ़ता गया. अब तक पूजा सिंघल और छवि रंजन जैसे आईएएस सहित कई अधिकारी, नेता, सफेदपोश और माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद मंगलवार की सुबह ईडी की टीम ने दुमका और गोड्डा में एक साथ धमक दी.

रांची के बाद अब गोड्डा में ईडी की छापेमारी

गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास सहित उनके पीए देवेंद्र पंडित और कई करीबियों के यहां ईडी की छापेमारी जारी है. करीबियों में मनोज अकेला और श्याम सुंदर यादव का नाम शामिल है. मनोज अकेला वैसे तो राजश्व कर्मचारी हैं, लेकिन पत्नी के नाम से ठीकेदारी भी करते है.

विधायक प्रदीप यादव और पीए देवेंद्र पंडित के घर छापेमारी

 रांची से पहुंची ईडी की टीम की ओर से दुमका के खूंटाबांध स्थित नगर परिसद के निवर्तमान उपाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल और निवर्तमान अध्यक्ष स्वेता झा के रसिकपुर स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. बिनोद लाल और नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा के पति अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक भी हैं.

कार्यवाही से जनप्रतिनिधि और संवेदक के बीच संबंधों का खुलासा हो सकता है

छापेमारी के बाबत फिलहाल कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है. छापेमारी में ईडी के हाथ क्या लगती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. ईडी की कार्यवाई से एक तरफ जहां जिले में चर्चा का माहौल गर्म है. वहीं दूसरी ओर कई सफेदपोशों के चेहरे मुरझाने लगे है. अगली बारी किसकी है ये चर्चा चौक-चौराहे पर हो रही है. ईडी की इस कार्यवाई से जनप्रतिनिधि और संवेदक के बीच संबंधों का खुलासा हो सकता है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:After RanchiED's threat in Goddathe faces of many white-collars witheredknow whose house is being raided

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.