✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अडाणी को लेकर संसद के बाद अब सड़क पर हंगामा, रांची में राजभवन का घेराव कर कांग्रेसियों ने बोला हमला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:32:15 PM

रांची(RANCHI): उद्योगपति गौतम अडाणी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, मणिपुर में हो रही हिंसा, केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में हो रहे भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राजभवन मार्च किया गया. राजधानी रांची के शहीद स्थल से कांग्रेस भवन होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा राजभवन तक के लिए मार्च निकाला गया. साथ ही इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे.

मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य विभागों के नेता शामिल रहे. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने मणिपुर हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़ने और उद्योगपति गौतम अडाणी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा पर केंद्र सरकार मौन है. अब तक प्रधानमंत्री मोदी वहां का हाल जानने के लिए नहीं गए हैं. मणिपुर के सीएम भी इस मामले में विफल साबित हो रहे हैं फिर भी उन्हें अपदस्थ नहीं किया जा रहा है. दूसरी तरफ गौतम अडाणी मामले में जिस तरह से रिश्वतखोरी और जालसाजी हो रही है, उसी के खिलाफ आज कांग्रेस राजभवन मार्च कर रही है.

बता दें कि, आज देशभर में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गौतम अडाणी द्वारा किया गए भ्रष्टाचार और मणिपुर में हो रहे हिंसा को लेकर मार्च और प्रदर्शन कर रहे हैं.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटकांग्रेसझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटीराजभवनमार्चगौतम अडाणीमणिपुर हिंसाप्रधानमंत्री मोदीरांचीरांची न्यूजकांग्रेस प्रदर्शनJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCongressJharkhand Pradesh Congress CommitteeCongress demonstrationRaj BhavanMarchGautam AdaniManipur violencePrime Minister ModiRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.