✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वासेपुर में फायरिंग के बाद अब गेसिंग का धंधा भी बनेगा पुलिस के लिए चुनौती, पढ़िए क्या है यह अवैध खेल !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:42:38 AM

धनबाद(DHANBAD) : शनिवार की देर रात को वासेपुर में फायरिंग के बाद कोयलांचल में गेसिंग की चर्चा फिर तेज हो गई है. गेसिंग भी एक तरह का जुआ है, जिसमें जुआड़ी रकम लगाते है. कभी धनबाद में हजारों हजार लोग इस गेसिंग के खेल में बर्बाद हुए थे. फिर एक बार गेसिंग का यह खेल शुरू हो गया है और इसी विवाद में वासेपुर में गोली चलने की बात कही जा रही है. वासेपुर में चली गोली के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या गेसिंग चलाने  वाले चोरी-छुपे यह काम कर रहे थे या खुलेआम धंधे को अंजाम दे रहे थे. क्या गेसिंग के काम का पुलिस को जानकारी नहीं थी या जानकारी के बाद भी गेसिंग का काम हो रहा था. यह सवाल अब इसलिए बड़े हो गए है कि फायरिंग की घटना के बाद निश्चित रूप से इन सब बातों की जांच शुरू होगी. फायरिंग करने का आरोप भी गैंगस्टर फहीम खान के रिश्तेदारों पर लगा है. वैसे भी धनबाद में हर अवैध गतिविधियां चलती है. कुछ डंके की चोट पर चलती हैं, तो कुछ चोरी -छुपे चलाई जाती है.  

केवल गेसिंग ही नहीं ,प्रतिबंधित लॉटरी की भी होती है बिक्री 

प्रतिबंधित लॉटरी का काम भी यहां चलता है. पुलिस जब एक्शन में होती है, तो बारामदगी भी होती है. लोग बताते हैं कि गेसिंग के धंधे में धंधेबाजों को अच्छी कमाई हो जाती है. अमूमन गेसिंग के काम को ऐसी जगह का चयन होता है, जहां पुलिस नहीं पहुंच पाती है. गांव-गली में इन धंधेवाजों का मजबूत नेटवर्क होता. खास कर त्योहारों के सीजन में तो कोयलांचल में अवैध लॉटरी और गेसिंग का धंधा परवान पर रहता है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कर्मियों को बोनस मिलता है और गेसिंग का धंधा या अवैध लॉटरी विक्रेता बोनस की राशि पर नजर गड़ाए होते है. पुलिस जब सक्रिय होती है, तो गेसिंग धंधेबाज  पकड़े जाते है. 

गेसिंग को लेकर ही वासेपुर में फायरिंग का आरोप 

बता दें कि धनबाद के वासेपुर में फिर फायरिंग की घटना हुई है. यह घटना शनिवार की रात 10 से 11 बजे के बीच हुई बताई गई है. फायरिंग के पीछे गेसिंग का अवैध धंधा है. शनिवार की रात वासेपुर के आरा मोड में हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. फायरिंग करने का आरोप गैंगस्टर फहीम खान के रिश्तेदारों पर लगा है. यह घटना आरा मोड मुर्गी गली में हुई है. 10 से 15 राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है. गोली चलाने वालों में गैंगस्टर फहीम खान के नाती सहित अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची. उसके बाद जांच चल रही है. पुलिस कल रात से ही अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम की दो जिंदा गोली बरामद की है. हालांकि  डीएसपी ने एक गोली बरामद करने की पुष्टि की है. है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadPoliceGasingWasepurRaid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.