✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना के बाद चाइनीज निमोनिया का सता रहा डर , झारखंड में अलर्ट जारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:35:09 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-कोरोना का जानलेवा वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जद में लेकर तबाही मचाई. इसकी जानलेवा जद में समाज के सभी वर्ग का जीना मुहाल कर दिया. अब इससे राहत मिली है, लेकिन, एक ओर बीमारी देश को डरा रहा है, जिसे चाईनीज निमोनियां के तौर पर पुकारा जा रहा है.

झारखंड में अलर्ट जारी

इस जानलेवा बिमारी को देखते हुए झारखंड में भी काफी सतर्कता बरती जा रही है. रांची जिला के सरकारी अस्पतालों को चाइनीज निमोनिया को अलर्ट कर दिया गया है. सिविल सर्जन ने अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जल्द ही इस खतरनाक बीमारी को लेकर अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा. जल्द ही स्टॉफ को इसे लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी और दवा भी मुहैया कराया जाएगा. ऑक्सीजन और बेड का समुचित इंतजाम भी कर दिया गया है.

चाईनीज निमोनिया से कैसे करे बचाव

चाईनीज निमोनिया से बचाव के लिए लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. घर औऱ दफ्तर दोनों को साफ-सुथरा रखना चाहिए. कोरोना की तरह भिड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के साथ किसी भी तरह की दवाई बिना डॉक्टर के परामर्श से नहीं खाने की हिदायत दी गई है. जरुरत लगने पर मॉस्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल के साथ ही सोशल डेस्टेंसिंग का ख्याल रखना चाहिए.

ठंड से बचाव जरुरी

डॉक्टरों की माने तो इस बीमारी से बचने के लिए ठंड से बचाव भी जारुरी है. भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से पहले मॉस्क पहन लेना चाहिए. चाईनीज निमोनिया फेफड़े को काफी प्रभावित करता है और ये एक छुआछात का ही रोग है. सांस लेने में तकलीफ, खांसी, बुखार इसके प्रमुख लक्षण हैं.  

 

Tags:china new virus pneumonia outbreakJharkhand Chinese pneumoniaJharkhand Chinese pneumonia newsChinese pneumonia news jharkhandchinese pneumonia alert Jharkhandpneumoniaviral pneumoniapneumonia spreadchina pneumoniachina pneumonia 2023pneumonia virus in chinamystery pneumonia outbreak in chinawho on china pneumonia outbreakpneumonia outbreakchina pneumonia viruspneumonia in china 2023pneumonia chinachina pneumonia newspneumonia na chinachina pneumonia news hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.