✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेल से छूटे आरोपी ने की फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:47:40 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. पुलिस एक घटना की जांच करती है तो कुछ देर बाद अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते है. फिलहाल जमशेदपुर में स्थिती यह हो चुकी है कि जमशेदपुर में अपराध पर नियंत्रण कर पुलिस के लिए  बड़ी चुनौती बन गई है. ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना से सामने आय़ा है. जहां जेल से छुट कर आरोपी ने सिदगोड़ा में गोली चला दी. इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है. वहीं  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

देर रात अपराधी ने दिया घटना को अंजाम

घटना सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सुखिया रोड 10 नंबर बस्ती की है. जहां शनिवार की देर रात कुछ हमलावारों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. जिसमें सन्नी नाम व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई. बताया जा रहा है कि देर रात सन्नी अपने घर जा रहा था. इसी दौरान करण सिंह और उसके साथी ने उसे रास्ते में रोका और फायरिंग कर दी. और उसके पास से 22 रुपए लेकर भाग निकले. गोली सिधे सन्नी के हाथ में लगी. जिससे वह बूरी तरह घायल हो गया. और किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

घटना के अगले दिन सन्नी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ महिने पहले गोलमुरी में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ दिन पहले ही वह जेल से छुटा था और कल देर रात उसके घटना को अंजाम दिया. वहीं जिसे गोली लगी उसकी स्थिति ठीक है.

 

Tags:After being released from jailthe accused carried out a firing incidentone injuredpolice engaged in investigation.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.