✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बन्ना बुप्ता के बाद अब सीपी सिंह के पास आया अश्लील कॉल, दर्ज कराया FIR, जानिए क्या है मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:01:07 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो  वायरल होने के बाद रांची विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी 24 अप्रैल को अज्ञात महिला की ओर से वाट्सएप कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश के संबंध में लालपुर थाने में 25 अप्रैल मंगलवार को मामला दर्ज कराया है.

अश्लील कॉल मामले में सीपी सिंह ने मामला कराया दर्ज

विधायक सीपी सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि 24 अप्रैल को रात के सवा 4 बजे जब वो सोने जा रहे थे. तो अज्ञात नंबर 9174083 35243 से वाट्सएप पर कॉल आया. जब कान में लगाकर हेल्लो-हेल्लो बोला. तो उधर से किसी महिला की ओर से अश्लील बातें करने की आवाज सुनाई दी. घबराकर जब कॉल कट करने लगा. तो अचानक देखा कि महिला बिल्कुल आपत्तिजनक स्थिति में थी. कॉल काटने की कोशिश कर रहा था लेकिन कट नहीं रहा था. अंत में फोन स्वीच ऑफ कर दिया. फिर मोबाईल ऑन करके म्युट में डाल दिया. फिर सोने चला गया.

अज्ञात महिला की ओर किया गया अश्लील वीडियो कॉल

उन्होंने बताया कि मेरा मोबाईल नंबर 9431170001 और 7004121404 सार्वजनिक है. और सभी का कॉल 24 घंटे उठाता हूं. और मिस्ड कॉल रहने पर कॉल बैक भी करता हूं. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात महिला की ओर फोन पर इस तरह की घटिया हरकत की गई.

दोषी पर कार्रवाई की मांग

आगे उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की रात को रामगढ़ शादी में गया था. उसके बाद कांके रिसोर्ट में एक मित्र की पोती के जन्मदिन में गया था. जहां से देर रात अपने आवास लौटा. 1 बजे तक टी०वी० पर न्यूज देखकर सोने गया. जिसके बाद सीपी सिंह ने इस घटना की अविलंब जांच की मांग के साथ दोषी पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं. जाए ताकि भविष्य में ऐसी हरकत करने की कोई कोशिश न करे.

Tags:After Banna BuptaCP Singh got caught in obscene call caseregistered a case in the police stationdemanded action against the guilty

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.