✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिर कौन बन्ना गुप्ता को कर रहा बदनाम! सोशल मीडिया पर घूम रही खबरों में कितनी सच्चाई  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 6, 2024,
Updated: 7:19 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में है. बन्ना गुप्ता के खिलाफ एक एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है. जिसमें यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बन्ना गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन लिखा हुआ है. इस मामले के सामने आने के बाद रांची पुलिस ने संज्ञान लिया और इसकी जांच की. जांच में पता चला कि जो आवेदन सोशल मीडिया पर चल रहा है वह फर्जी है. इस आवेदन में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रिसीवींग भी है. इसमें विभिन्न धारा दर्ज की गई है. इस मामले में अब कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है. जिसमें रांची पुलिस के साथ-साथ मंत्री के छवी धूमिल करने का आरोप लगा है.  

दरअसल सोशल मीडिया पर पूजा महतो के नाम से आवेदन की कॉपी चल रही है. जिसमें बन्ना गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. इस आवेदन में पुलिस अधीक्षक नगर को संबोधित किया गया है. इसमें पुलिस अधीक्षक नगर का मुहर और हस्ताक्षर भी लगा है.

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मंत्री बना गुप्ता की छवी को धूमिल करने की कोशिश की गई है. साथ ही रांची पुलिस को बदनाम किया गया है. इस आवेदन की जांच की गई. जिसके बाद जानकारी मिली की पूरा आवेदन ही फर्जी है. पूजा नाम की कोई महिला का आवेदन रांची में लिया ही नहीं गया है. इस मामले में जांच की जा रही है. कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया. अब तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही इस षड़यंत्र को रचने वाले सलाखों के पीछे होंगे.        

Tags:banna guptabanna gupta newshealth minister banna guptajharkhand banna guptabanna gupta jharkhandjharkhand health minister banna guptabanna gupta mlabanna gupta viral videojharkhand minister banna guptabanna gupta interviewbanna gupta vs saryu raibanna gupta video viralbanna gupta jamshedpurmla banna guptabanna gupta videomantri banna guptabanna gupta ka newsbanna gupta latestbanna gupta urdu newsbanna gupta congress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.