✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिरकार धाराशाही हो ही गई कौशल विकास केंद्र की बिल्डिंग, दो दिन पहले ही धसी थी तीन फीट अंदर 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:05:58 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के एनएच 33 पारडीह स्थित सिटी इन होटल के कैंपस में बनी चार मंजिला बिल्डिंग बीते रात 12 बजे के बाद अपने आप पूरी तरह धराशाई हो गई. बता दें कि दो दिन पहले ही यह बिल्डिंग अपने आप तीन फीट पीछे की तरफ झुक गई थी. जिससे इस बिल्डिंग में रहने वाले कौशल विकास केंद्र के छात्राओं में हड़कंप मच गया था. प्रशासन ने इस बिल्डिंग को खाली कराते हुए छात्राओं को सुरक्षित दूसरे जगह स्थानांतरण कराया था. इस बिल्डिंग को रेड जोन घोषित करने के बाद बेरीकेट किया गया था, ताकि आसपास कोई इस बिल्डिंग के समक्ष न जा पाए.

हाईटेंशन तार हुआ क्षतिग्रस्त

होटल के मालिक विनोद सिंह ने इस होटल के धराशाई के बारे में कहा  कि 48 घंटे का समय देखकर इसे ध्वस्त किया जाएगा. लेकिन उससे पहले ही दूसरे दिन की आधी रात करीबन 12:00 के बाद  बिल्डिंग जोरदार आवाज के साथ धारासाही हो गई. इस बिल्डिंग के गिरने से बिल्डिंग से समक्ष 10,0000 वोल्ट के हाईटेंशन तार को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. बिल्डिंग गिरते समय तार को छूते हुए गिरी, जिससे हाईटेंशन तारों को भी नुकसान पहुंचा है.

कोई हताहत नहीं

अच्छी बात यह है कि बिल्डिंग अपने आप ही सुरक्षित तौर पर धराशाई हो गई. किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. फिलहाल प्रशासन ने इस धारासाई बिल्डिंग के चारों तरफ बैरिकेड लगा दिया है. अब इस धराशाई बिल्डिंग से सावधानीपूर्वक से ही मलबे हटाने का काम किया जाएगा. इस बिल्डिंग में अंदर क्या है, कितने का नुकसान हुआ है ये आकलन मलबे हटाने के समय ही किया जा सकता है.  

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:skill development center has become dilapidated programmejamshedpur building dhasanjamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.