✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिर धनबाद जेल में भिड़ ही गया  सिंह मेन्शन और प्रिंस खान गुट ,जानिए पगली घंटी बजाकर कैसे पाया गया काबू 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:16:41 AM

धनबाद(DHANBAD) |  जिसकी आशंका थी, आखिर वही हो गया. सिंह मेन्शन के समर्थक और प्रिंस खान के आदमी कथित रूप से धनबाद जेल में भिड़ ही गए.  गनीमत रही कि मामला बढ़ने के पहले ही नियंत्रण पा लिया गया.  फिलहाल जेल की हालत काबू में है.  रविवार की दोपहर  अचानक धनबाद जेल की पगली घंटी बज उठी.  इसके बाद तो प्रशासनिक महकमा रेस हो गया.  पुलिस की गाड़ियां सीधे जेल  के गेट के अंदर ताबड़तोड़  घुसने लगी. सड़क किनारे खड़े लोग कुछ समझ  नहीं पा रहे थे.  देखते- देखते ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कब्जा हो गया. दरअसल  जेल के भीतर दो गुट भिड़ गए थे.  फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है.  

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का हो गया था कब्जा 

सूत्र बताते हैं कि मारपीट, जिन दो गुटों में हुई है, उनमें  एक सिंह मेंशन का समर्थक है तो दूसरा प्रिंस खान का आदमी. हालांकि आधिकारिक रूप से सिर्फ यही कहा जा रहा है कि कैदियों में मारपीट हुई है.कोई बड़ा मामला नहीं है. मारपीट करने वालो का सत्यापन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार  प्रिंस खान ने   वीडियो वायरल कर सिंह मेंशन को धमकी दी थी. उसके बाद से ही जेल में हल्का तनाव चल रहा था.  लेकिन यह तनाव आज मारपीट में बदल गया,  जेल के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से जांचा जा  रहा है.  उसके बाद देखा जाएगा कि किस ने मारपीट की शुरुआत की और उसके बाद आखिर हुआ क्या.  सूत्र बताते हैं कि सीसीटीवी फुटेज में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि विनोद सिंह नामक  युवक जेल में अकेले जा रहा था, जिसे रोक कर दो बंदियों   ने मारपीट की. 

कुल दो चक्रो में हुई मारपीट 
 
उसके बाद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ उसे पीटने वाले गुट  पर हमला बोल देता है.  यह झड़प दो चक्र में हुई है. सूत्रों पर भरोसा करें तो जेल के भीतर अनवर हथेला  और विनोद सिंह के बीच झड़प की शुरुआत हुई.  विनोद  सिंह मेंशन का समर्थक बताया जाता है.  कहा गया है कि वह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में है.  अनवर हथेला  प्रिंस खान गुट  का सदस्य बताया जाता है.  पुलिस ने  हाल ही में उसे जेल भेजा है.  घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है. वैसे  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है.  बता दें कि प्रिंस खान ने वीडियो वायरल कर सिंह मेंशन को बलिया भेज देने की धमकी दी थी.  इसके पहले भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने प्रिंस खान और अमन सिंह पर रंगदारी के लिए आतंक फ़ैलाने की बात कही गई थी. 
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadjailmansionprincepolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.