✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में एक साल बाद क्रब से निकाली गई लाश, मुर्दा खोलेगा अपनी मौत का राज, राहुल मिंज की मौत से उठेगा पर्दा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:51 AM

RANCHI:- रांची के लालपुर थाना पुलिस और शहर सीओ की मौजूदगी में एक साल पहले राहुल मिंज की हुई मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए उसके शव को बाहर निकाला गया . लालपुर थाना क्षेत्र के सरायटांड़ स्थित कब्रिस्तान से उसकी लाश निकाली गई , अब फोरेंसिक जांच के बाद मौत की हकीकत पता चलेगी.मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई. जिसके बाद शव को बाहर निकलने के लिए हाई कोर्ट का निर्देश मिलते ही कारवाई शुरू की गई। जिस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कब्र से निकला मुर्दा खुद अपनी मौत की गवाही अब देते हुए नजर आएंगे।

पिछले साल राहुल मिंज की हुई थी मौत

राहुल मिंज की मौत 2 जून 2022 को हो गई थी , जिसके बाद उसके शव को लालपुर थाना क्षेत्र के सरईटांड स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया था. लेकिन मामले में नया मोड़ तब आ गया जब राहुल की बहन कुसुम मिंज ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई. हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राहुल के मौत मामले में रांची के लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. अब इस जांच मे पुलिस जुट गई है कि राहुल की मौत स्वाभाविक है या फिर इसके पिछे किसी की साजिश थी.

जमिन विवाद के चलते हत्या का शक !

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ चुका राहुल मिंज नौकरी की तलाश में था. 2 जून 2022 को वह अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में गया था. अचानाक उसकी मौत हो गयी, अधिक शराब के सेवन के चलते राहुल की मौत मानी जा रही थी. लेकिन, उसकी बहन कुसुम मिंज को इस थ्योरी पर तनीक भी विश्वास नही था. उनकी नजर में राहुल की हत्या जमीन हड़पने की नियत से की गई. खैर जांच के बाद ही पता चल पायेगा राहुल की मौत स्वाभिवक थी या फिर किसी गहरी साजिश का शिकार बन गया .

रिपोर्ट-समीर हुसैन

Tags:After a year in Ranchithe dead body was removed from the curbdead will reveal the secret of his deathdeath of Rahul Minjकब्र से निकाली गई लाशराहुल मिंज की मौत से उठेगा पर्दा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.