☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पेट्रोल कांड : 72 घंटे के रिमांड के बाद दोनों आरोपी गए जेल, 1 सप्ताह में चार्ज शीट दाखिल करने का आदेश

दुमका पेट्रोल कांड : 72 घंटे के रिमांड के बाद दोनों आरोपी गए जेल, 1 सप्ताह में चार्ज शीट दाखिल करने का आदेश

दुमका ( DUMKA) - जरूवाडीह पेट्रोल कांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 72 घंटे के रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि पूरी होने पर आज दोनों आरोपियों शाहरुख और नईम को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में फिर जेल भेज दिया गया. 72 घंटे की रिमांड अवधि में पुलिस ने आरोपियों से क्या राज उगला यह बताना मुश्किल है, लेकिन इस मामले में हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 1 सप्ताह के अंदर चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है. तय समयावधि में चार्ज सीट समर्पित करने के लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है , ताकि साक्ष्य इकट्ठा किया जा सके और आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके.
   हम आपको बता दें कि 23 अगस्त को नगर थाना क्षेत्र के जरुवाडीह में एक सिरफिरे ने सोई हुई .अवस्था में एक नाबालिग युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. इलाज के दौरान उसकी मौत रिम्स में हो गई. मौत के बाद दुमका ही नहीं पूरे देश में आंदोलन चल रहा है. लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका 

Published at: 03 Sep 2022 06:49 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.