✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची एयरपोर्ट पर आज से मिलेगा सस्ता खाना, ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 11:08:57 AM

रांची(RANCHI): राजधानी में होने वाले 'उड़ान यात्री कैफे' के उद्घाटन को लेकर केंद्रीय नागरिक उदयंत्र मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु रांची पहुंच गए हैं. इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. आमतौर पर केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत में लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला और भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग थी. ‘उड़ान यात्री कैफे’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु का स्वागत रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बेहद सादगी भरे अंदाज में किया.

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि संजय सेठ केंद्रीय मंत्री को रिसीव करने किसी वीआईपी कार से नहीं, बल्कि स्कूटी से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही राम मोहन नायडू किंजरपु स्कूटी पर संजय सेठ के पीछे बैठे नजर आए और दोनों सीधे उनके आवास के लिए रवाना हो गए. यह दृश्य देखते ही एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे.

दरअसल, झारखंड में इन दिनों पेट्रोल की किल्लत चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई है. ऐसे में दो केंद्रीय मंत्रियों का स्कूटी पर सफर करना लोगों के बीच अलग-अलग संदेश दे रहा है. कुछ लोग इसे नेताओं की सादगी और आम जनता से जुड़ाव बता रहे हैं, तो कुछ इसे पेट्रोल संकट पर प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर देख रहे हैं.

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए यह पल बेहद खास और अनोखा रहा. आमतौर पर वीआईपी मूवमेंट में हाई सिक्योरिटी और बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां दोनों मंत्री बिना किसी दिखावे के स्कूटी पर सफर करते नजर आए. यही वजह है कि यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रांची में ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन करेंगे. इस कैफे का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर कम कीमत में बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराना है.

 

Tags:Udaan Yatri Cafe RanchiRanchiRanchi Airport Udaan CafeRam Mohan Naidu Ranchi VisitUdaan Yatri Cafe OpeningRanchi Airport NewsCivil Aviation Minister RanchiBirsa Munda Airport NewsAffordable Food at AirportSanjay Seth Scooter VideoUdaan Yatri Cafe Inauguration

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.