☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैदरनगर में दो सीमेंट व्यवसाई की दुकान पर हवाई फायरिंग 50-50 लाख की मांगी गई है रंगदारी

हैदरनगर में दो सीमेंट व्यवसाई की दुकान पर हवाई फायरिंग 50-50 लाख की मांगी गई है रंगदारी

पलामू(PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी की दुकान पर व आसमानी फायरिंग की और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए. मौके पर अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों के नाम 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग पर्चा फेक कर की है. घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

घटना मंगलवार की सुबह 8 बजकर 21 मिनट की है. हैदरनगर बाजार से रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल व सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान के पास अपराधियों ने हवाई व दुकान के सामने फायरिंग की. चार पर्चा फेंक भाग गए.अपराधी अपाछी बाइक पर सवार थे. उन्होंने नकाब भी नही पहना हुआ था.

पर्चा में दोनों व्यवसायी भाइयों से 50-50लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. साथ ही पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की बात लिखी है. घटना की जिम्मेदारी बिटू सिंह ने ली है. घटना के बाद व्यवसायी भाइयों ने  पुलिस को सूचना दी गई है. पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है.

बताया जाता है कि अपराधी बाजार की ओर से आए फायरिंग की और पर्चा फेका चलते बने. हालाकि अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने दोनो व्यवसाई भाईयो से जानकारी लेने के बाद अपराधियों का सुराग लगाने में जुट गए हैं.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन,पलामू     

Published at:20 Sep 2022 11:53 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.