✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग, दुमका और पलामू के मेडिकल कालेज में हो सकेगा एडमिशन, NMC ने दी अनुमति, जानिए क्या रखी शर्त

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:21:42 AM

रांची(RANCHI): नेशनल मेडिकल कालेज (NMC) ने झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के नामांकन की अनुमति दे दी है. झारखंड सरकार की ओर से शेख भिखारी मेडिकल कालेज हजारीबाग, मेदिनिराय मेडिकल कालेज पलामू, फूलो झानो मेडिकल कालेज दुमका और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज में 2022-23 को लेकर नामांकन की अनुमति देने का आग्रह किया गया था. इन तीनों मेडिकल कालेजों के 100-100 सीटों के अलावा धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज की 50 सीटों में नामांकन की अनुमति दी है.

नीट-यूजी 2022 के रिजल्ट के आधार पर होगा एडमिशन

मेडिकल एसेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने शर्तों के आधार पर इन तीनों मेडिकल कालेजों में तीसरे वर्ष भी 100-100 सीटों पर दाखिला होगा. यह एडमिशन नीट-यूजी 2022 के रिजल्ट के आधार पर होगा. इसको लेकर सभी संबंधित कालेज प्रबंधन को रीनिवल ऑफ परमिशन फॉर एडमिशन का सहमति पत्र भी भेजा गया है. इसके लिए कालेज प्रबंधन से हलफनामा देने की मांग की गयी है, जो एमएआरबी के अध्यक्ष को देना होगा. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव को भी इसकी एक प्रति भेजी गयी है.

नियमों का करें अनुपालन

एमएआरबी की तरफ से कालेज प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे नेशनल मेडिकल काउंसिल एक्ट के नियमों और प्रावधानों का अनुपालन करें. यदि किसी भी तरह के नियमों की अवहेलना की सूचना मिली, तो शैक्षणिक सत्र 2022-23 की अनुमति रद्द भी हो सकती है. बताते चलें कि राज्य के हजारीबाग, पलामू और दुमका के मेडिकल कालेजों में 2020 से एमएआरबी का नवीकरण लंबित था. झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने राज्य के लिए नीट-यूजी-2022 को लेकर मेधा सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और नीट यूजी-2022 के सफल अभ्यर्थियों से 11 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गये हैं. इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित की गयी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.