✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी पथराव पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बलियापुर में 19 आरोपी हुए गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 6:32:28 PM

धनबाद (DHANBAD): जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना के बाद मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व एसएसपी प्रभात कुमार, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम लोन ऑर्डर, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी 1, एसडीपीओ सिंदरी, थाना प्रभारी और अन्य विभागीय अधिकारी समेत बलियापुर क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

बैठक में रामनवमी के दिन हुई घटना का विस्तृत विश्लेषण किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के दौरान अचानक हुई पथराव की वजह से इलाके में तनाव फैल गया था. शांति समिति ने घटना के कारणों और उसमें शामिल असामाजिक तत्वों की भूमिका पर चर्चा की. बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बलियापुर सामान्यतः शांतिपूर्ण इलाका है और इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है. उन्होंने भविष्य में अफवाह, गलतफहमी और किसी भी प्रकार की उकसावे से बचने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने बताया कि अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम जांच में सामने आया है, वे स्वयं थाने में आकर अपनी बात रखें. अगर किसी निर्दोष का नाम शामिल हुआ है, तो वह भी सबूत के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच के बाद सभी को न्याय मिलेगा और बेगुनाहों को राहत प्रदान की जाएगी.

शांति समिति ने यह भी निर्णय लिया कि क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए समय-समय पर संवाद और बैठकें आयोजित की जाएंगी. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि मिलकर किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए तत्पर रहेंगे.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:jharkhand newsdhanbad newsnews updatelatest newsramnavmi stone peltingtop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.