✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा नेताओं की गाड़ी का प्रशासन ने निकाला हवा , जिला अध्यक्ष ने SDM पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:14:30 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर अब प्रशासन चालान के बदले गाड़ी की हवा निकालना शुरू कर दिया  है.हर दिन जुबली पार्क से सकची जाने वाली सड़क पर जाम हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. नो पार्किंग में लगी गाड़ी पर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन अब यह कार्रवाई कुछ और आगे बढ़ गई. जिससे विवाद शुरू हो गया. भाजपा नेता ने तो खुद के हत्या की साजिश भी बता दिया.        

 

दरअसल जुबली पार्क से साकची जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या को लेकर एसडीएम शताब्दी मजूमदार लगभग रोजाना करवाई कर रही है. पहले नो पार्किंग जोन मे खड़ी दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर नो पार्किंग का फाइन काटा गया. उसके बाद गाड़ियों को जप्त किया जाने लगा. लेकिन  अब एसडीएम ने वाहनों का हवा निकालने का आदेश जवानों को दे दिया. इसी दौरान रोड में  बीजेपी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम चल रहा था.बस जब SDM पहुंची तो सभी नेताओं के गाड़ी की हवा खोलने का आदेश दे दिया. जिसके बाद बवाल शुरू हो गया. गाड़ियों से हवा निकलता देख सभी बीजेपी नेता भड़क गए जम कर हंगामा किया. उसके बाद हंगामा बढ़ता देख एसडीएम वंहा से चली गईं.

बीजेपी के जिलाध्यक्ष के साथ साथ अन्य लोगों ने भी एसडीएम की इस करवाई का विरोध किया. बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांसु ओझा ने कहा कि अगर नो पार्किंग मे गाड़ियां खड़ी है तो उस पर फाइन करने का प्रावधान है, ना कि किसी के वाहनों का हवा खोलना इसका समाधान है.  इतना ही नहीं उन्होंने एसडीएम पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि जिस प्रकार शहर मे हत्या हो रही है, उस प्रकार जिला प्रशासन गाड़ियों का हवा निकाल कर पार्टी नेताओं की हत्या की  साजिस रचाने का आरोप लगाया है.  आम लोगों ने भी एसडीएम की इस करवाई का विरोध किया है. लोगों ने कहा कि वाहन अगर नो पार्किंग मे खड़ी है तो उस पर फाइन करें ना कि हवा निकाल दी जाए.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा  

Tags:JAMSHEDPUR NEWSjHARKHAND NEWSSDMIASTRAFFIC RULESSAKCHIJUBLI PARKJHARKHAND NEWSjHARKHAND KA UPDATEjHARKAHND NEWSBJP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.