✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट पर प्रशासन हुआ सक्रिय, जानिए डीडीसी ने क्या दिए निर्देश 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:50:44 AM

धनबाद(DHANBAD):  ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश सोमवार को उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने ऑनलाइन बैठक भी की. डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड में  समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष बनाने,  नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर सभी जनप्रतिनिधियों को देने सहित नोटिस बोर्ड पर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर जिला प्रशासन चिंतित है. 

भरोसे मंद सूचना पर तुरंत काम हो 

उन्होंने सभी प्रखंडों में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वाटर टैंकर से सप्लाई की व्यवस्था करने, पूर्व में 13वें एवं 14वें वित्त से खरीदे गए वॉटर टैंकर की संख्या, पेयजल आपूर्ति योजना, सोलर पंप व चापाकल की मरम्मत 15वें वित्त से कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में जनप्रतिनिधियों, आम लोगों, मीडिया, सोशल मीडिया अथवा किसी भी विश्वस्त श्रोत से पानी की समस्या की सूचना मिलने पर उसे गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित समाधान करे. साथ ही कहा कि जहां पानी की अधिक समस्या है, उस क्षेत्र के लिए अभी से वाटर टैंकर और जहां से पानी का उठाव होगा ,उसकी तैयारी पूरी कर ले. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:dhanbadpani.administrationnirdeshddc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.