✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, सेक्टर व पुलिस अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 5:31:09 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ नगरपालिका आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आशीष कुमार ने की. इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा चुनाव से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं और दायित्वों की जानकारी दी गई.अधिकारियों को मतपेटिका खोलने और बंद करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया.

चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम

 उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान से पहले सेक्टर पदाधिकारी मतदान केंद्रों तक आने-जाने वाले रास्तों, मूलभूत सुविधाओं, संचार व्यवस्था और मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण जरूर करें उन्होंने नवस्थापित मतदान केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन की सतत निगरानी रखने और किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मतदाताओं के बीच विश्वास का माहौल बनाए रखें साथ ही धमकी या दबाव से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दें, ताकि निर्भीक और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित किया जा सके.

निर्वाचन प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश

मतदान की पूर्व संध्या पर सभी मतदान दलों, चुनाव सामग्री और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं मतदान के दिन मतदान प्रारंभ होने की सूचना, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी, मतदान प्रतिशत की नियमित रिपोर्टिंग और शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया. मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं की सीलिंग, आवश्यक कागजातों की पूर्णता और सभी निर्वाचन प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश भी दिए गए.प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग श्री राहुल कुमार सहित सेक्टर और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:nagar nigam result newslucknow nagar nigam newsmahanagar palika electionup nagar nikay chunav parinamup nagar nikay chunavup nagar nikay chunav 2023up nagar nikay chunav resultsmunicipal electionup nagar nikay chunav results 2023mc electionbmc electionmunicipal election jharkhandcivic election indiamaharashtra electionjharkhand municipal election datejharkhand municipal election 2026up municipal election resultjharkhand panchayat electionmunicipal election explained

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.