✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा:  मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बन कर तैयार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:50:20 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA):  सदर अस्पताल लोहरदगा में मंकीपॉक्स को लेकर पांच  बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड बन कर तैयार है. बीते दिनों राज्य सरकार ने मंकीपॉक्स के संक्रमण से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया था. इसके साथ ही राज्य के हर जिला में संबंधित अधिकारी को सदर अस्पतालों में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का निर्देश भी जारी किया था. स्वास्थय मंत्री के निर्देश के बाद ही लोहरदगा के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेशन वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें:

झारखंड में मंकी पॉक्स का संदिग्ध मिलने से सरकार अलर्ट, जानिये क्या हो रहे उपाय

अब तक सामने नहीं आया मंकीपॉक्स का कोई केस - सिविल सर्जन

इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध ने बताया कि लोहरदगा में अभी तक एक भी मंकीपॉक्स के मामले सामने नहीं आए हैं. लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर चिकित्सकों की टीम भी गठित की गई है. ताकि ऐसे मामले आने पर त्वरित रूप से इस दिशा में कदम उठाया जा सके. सदर अस्पताल परिसर में ही पांच  बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. सिविल सर्जन ने कहा की वर्तमान समय में मंकीपॉक्स और अन्य बीमारियों के अंतर को समझने और उस दिशा में इलाज भी किया जा रहा है. क्योंकि बरसात के मौसम में कई प्रकार के चर्म रोगों की समस्याएं भी सामने आती हैं. लोहरदगा सदर अस्पताल में चर्म रोग के डॉक्टर उपलब्ध होने की बात सिविल सर्जन ने कही.

रिपोर्ट: लोहगदगा ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.