✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरहुल पर्व से पहले प्रशासन एक्टिव, सरना स्थलों पर डीसी-एसएसपी का दौरा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 15, 2026, 5:11:03 PM

रांची(RANCHI): में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है. पर्व के मद्देनजर रविवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी शहर के विभिन्न अखाड़ों और सरना स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने सरहुल पर्व के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक टीम ने विशेष रूप से बांध गाड़ी और सिरमटोली सरना स्थल का दौरा किया. यहां अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से आकलन किया. सरहुल के दौरान बड़ी संख्या में लोग सरना स्थलों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं और शहर में जुलूस भी निकाला जाता है. ऐसे में प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों.

निरीक्षण के दौरान सरना समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने सरहुल जुलूस के मार्ग, पूजा स्थलों की व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव प्रशासन के सामने रखे. समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी सरहुल पर्व भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा.

जिला प्रशासन की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को पूजा और जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से सरहुल पर्व को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की जा रही है.

 

Tags:ranchiranchi DC-SSPranchi DCranchi sspfestive'sarhulSarhul is the main festival of tribal societytribal societySarna place

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.