✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एडीएम पहुंची SNMMCH,कहा -सफाई  व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:26:07 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद की एडी एम (ला एंड ऑर्डर) हेमा प्रसाद ने शुक्रवार को धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH का निरीक्षण किया. उपयुक्त माधुरी मिश्रा ने पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था और उन्होंने कई गड़बड़ियां पाई थी. उसके बाद कहा था कि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और उपलब्ध संसाधनों में अधिक से अधिक लोगों को कैसे सुविधा दी जा सकती है, इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. इसी क्रम में आज भी एडीएम (ला एंड  ऑर्डर) अस्पताल पहुंची थी. सफाई व्यवस्था पर उन्होंने ना खुशी व्यक्त की और कहा कि अभी तक तो जिला प्रशासन कार्रवाई की बात नहीं कर रहा है, सुधार की कोशिश कर रहा है लेकिन अगर कोई नहीं मानेगा, तो कार्रवाई तो करनी ही पड़ेगी. 

इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लावारिस वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, वाह्य विभाग, शिशु विभाग, फिजियोथैरेपी विभाग, सर्जरी विभाग, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउंड केंद्र, जेनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आईसीयू, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग अंतः कक्ष, किचन, लॉन्ड्री समेत विभिन्न विभाग एवं सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित पंजियों की जांच की. निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु के रिकॉर्ड दुरुस्त नही रहने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी कार्य अपडेट करने को  निर्देशित किया. 

वहीं लॉन्ड्री की स्थिति को देखकर असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार करने के लिए  एसएनएमएमसीएच के प्रिंसिपल सह अधीक्षक डॉक्टर ज्योति रंजन को निर्देशित किया. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना. साथ ही उन्होंने मरीजों  से बातचीत कर राउंड पर डॉक्टर के आने, नर्स द्वारा समय पर समुचित सुविधा उपलब्ध कराने, साफ सफाई की व्यवस्था, चादर बदलने, साफ सफाई समेत दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:Dhanbad<SNMMCHInspectionADMNarajgi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.