✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 4:56:08 PM

सरायकेला (SARAIKELA) : खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दर्ज कांड संख्या 16/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में अपहृत युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही कांड में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

युवती सुरक्षित बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की तलाश शुरू की थी. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया.

आरोपी न्यायिक हिरासत में

इस मामले में नामजद आरोपी शंभू मिर्धा (उम्र 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय शुक्रा मिर्धा, निवासी शांतिनगर बड़ा गम्हरिया, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है और अपहृता का बयान दर्ज कराने के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.

रिपोर्ट - बीरेन्द्र मंडल 

Tags:Adityapur police successKidnapped girl rescued AdityapurSeraikela Kharsawan kidnapping caseJharkhand police rescue operationAdityapur police arrest accusedKidnapping case solved JharkhandMissing girl recovered AdityapurSeraikela police actionAdityapur latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.