☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विभिन्न स्टेशनों पर तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, जानिए डिटेल्स

विभिन्न स्टेशनों पर तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, जानिए डिटेल्स

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर अब इन ट्रेनों की सुविधा शुरू की जाएगी. जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ जाएगी. इस नई सुविधा में इन 3 विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने शिकारीपाड़ा स्टेशन पर सियालदह मेमू पैसेंजर स्पेशल, हावड़ा विभूति एक्सप्रेस और एरणाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रायोगिक आधार पर  प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

जानिए ट्रेन डिटेल्स

सियालदह - गोड्डा मेमू पैसेंजर स्पेशल और गोड्डा - सियालदह मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 अगस्त से शुरू होगा.  ये दोनों यात्राएं  19:08 बजे और 11:43 बजे क्रमशः शिकारीपाड़ा पहुंचेगी.  ट्रेन शिकारीपाड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट के लिए रुकेगी.

18 अगस्त  से शुरू होने वाली यात्रा हावड़ा - प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस और 17 अगस्त  से शुरू होने वाली प्रयागराज - हावड़ा विभूति एक्सप्रेस यात्रा 23:15 बजे और 03:31 बजे क्रमशः जामताड़ा पहुंचेगी.  ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी.  

15 अगस्त से शुरू की गई एरणाकुलम - पटना द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस यात्रा और 17 अगस्त से शुरू की गई एरणाकुलम द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस यात्रा 13:56 बजे और 19:10 बजे क्रमश: जामताड़ा पहुंचेगी. ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Published at:16 Aug 2023 05:46 PM (IST)
Tags:JAMTARAJHARKHANDRAILWAYUPDATEJHARKHANDNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.