✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साउथ सुपरस्टार विजय की लेडी लक साबित हुई अभिनेत्री तृषा

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 5:31:27 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी नवनिर्मित पार्टी 'तमिझगा वेत्री कड़गम' (TVK) के साथ राजनीति के मैदान में उतरते ही अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में उनकी पार्टी ने 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है. विजय की इस ऐतिहासिक सफलता के साथ-साथ उनके निजी जीवन और 'लेडी लक' मानी जाने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की भी खूब चर्चा हो रही है.

दिलचस्प बात यह है कि चुनावी नतीजों के साथ ही आज तृषा का जन्मदिन भी है, जिसे सेलिब्रेट करने से पहले उन्होंने तिरुमाला मंदिर में माथा टेका और फिर सीधे विजय के घर पहुंचीं. 51 वर्षीय विजय और 'क्वीन ऑफ साउथ' कही जाने वाली तृषा की केमिस्ट्री पर्दे पर जितनी हिट रही है, असल जिंदगी में उनके रिश्तों की अफवाहें भी उतनी ही गर्म रही हैं. दोनों ने करीब 5 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें 2023 की सुपरहिट फिल्म 'लियो' के दौरान उनके अफेयर की चर्चाएं चरम पर थीं. यही वह समय था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दी थी और इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने पति पर 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' के आरोप लगाए थे, हालांकि किसी का नाम उजागर नहीं किया गया था.

बता दें, विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. हाल ही में तलाक की खबरों के बीच विजय और तृषा के एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखने के बाद प्रशंसकों ने इसे उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि मान लिया था. फिलहाल, विजय के लिए यह समय दोहरी खुशी का है, जहां एक तरफ वे सत्ता के करीब हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके निजी रिश्तों को लेकर भी प्रशंसकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है.

Tags:Thalapathy Vijay TVK election winTrisha Krishnan lady luck VijayVijay Tamil Nadu CM newsTrisha Krishnan birthday TirumalaVijay Sangeetha divorce reasonTVK party assembly seatsVijay Trisha relationship rumorsThalapathy Vijay political entry successLeo movie stars Vijay TrishaSouth superstar Vijay extra marital affair

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.