✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Breaking : खनन टास्क फोर्स रेस, बिना चालान के पत्थर और बालू ढोने वाले पांच वाहन जब्त 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:19:00 AM

धनबाद(DHANBAD) | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स में बिना परिवहन चालान के खनिज लेकर परिवहन करते 5 वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहनों को   संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द किया गया है.  खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनन टस्क फोर्स ने गोविंदपुर, सरायढेला एवं निरसा थाना क्षेत्र में संबंधित थाना के सहयोग से जांच अभियान चलाया. 

जाँच के बाद हुई करवाई 

जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से लगभग 800 - 800 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड हाइवा संख्या जेएच 10 सी.डबलयु. 6667 व जेएच 10 सी.एन. 6667, निरसा थाना क्षेत्र से लगभग 500 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड हाइवा संख्या जेएच 10 ए.एक्स. 0208 तथा सरायढेला थाना क्षेत्र से लगभग 100 - 100 सीएफटी बालू लोड टाटा 407 संख्या जेएच 10 वी 6811 व ट्रेक्टर संख्या जेएच 10 सी.जी. 9243 को जब्त कर संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द किया गया. उन्होंने बताया कि जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा.  इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadtaskforcecheckingseizedDhanbad NewsDhanbad Breakingधनबाद समाचारधनबाद खबरधनबाद ब्रेकिंग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.