✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, देशी कट्टा, बंदूक, 19 जिंदा करतूस बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:46:14 AM

लातेहार (LAYEHAR): नक्सली संगठन जेजेएमपी का नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर हथियार डोंकी के क्षेत्र में विचरण कर रहा था. यह सूचना लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली. इसके बाद मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. छापेमारी के दौरान उग्रवादी को खदेड़ कर गिरफ्तरा कर लिया गया. गिरफ्तार उग्रवादी की निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा, एक देशी बंदूक,19 जिंदा करतूस एवं लेवी का 50 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें:

बैनर-पोस्टर लगाते रंगेहाथ धराया नक्सली, पुलिस कर रही पूछताछ

कई मामले हैं दर्ज

एसडीपीओ सन्तोष मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. बताया कि उक्त उग्रवादी पूर्व में भी जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी रह चुका है. उक्त उग्रवादी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन उग्रवादी मामले दर्ज हैं. वहीं नक्सली ने लेवि के खातिर मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव के घर पर पिछली साल गोलीबारी भी किया था. मामले के बारे में एसडीपीओ ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस को आता देख उग्रवादी भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया. गिरफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा,एक देशी बंदूक,19 जिंदा करतूस,एवं लेवी का 50 हजार रुपए नगद बरामद किया.

रिपोर्ट: विकास तिवरी, लातेहार

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.