✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में TSPC नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, नक्सली पर्चा सहित ये समान बरामद                                         

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:45:02 PM

पलामू(PALAMU): झारखंड में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पुलिस और सरकार लगातार सक्रिय है. कई मामलों में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलताएं भी मिली हैं. लेकिन अभी भी झारखंड में पूरी तरफ से नक्सलवाद का सफाया नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस लगातार प्रयासरत है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पलामू जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने TSPC नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद यादव को गिरफ्तार किया है. प्रेमचंद यादव की गिरफ़्तारी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के दिपौवा गांव के जंगल से हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेमचंद यादव खाने के सामाग्री कचौड़ी और जलेबी लेकर जंगल की ओर जा रहा था. तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. 

गिरफ्तार नक्सली के पास से ये सभी समान बरामद 

आपको बता दे कि गिरफ्तार नक्सली TSPC नक्सली नगीना जी और नेपाली जी के लिए काम करता है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक बाइक,नक्सली पर्चा,मोबाइल फोन और खाने पीने की सामाग्री कचौड़ी जलेबी,सतु और बिस्किट बरामद किया है.  एसडीपीओं सुरजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई और नक्सली को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने पूछताछ कर नक्सली प्रेमचंद को जेल भेज दिया है. और आगे की कार्यवाई में जुट गई है. 

रिपोर्ट: अमन कुमार 

Tags:jharkhand newspalamu newsTSPC Naxalite organizationTSPC Naxalitenaxlinaxli premchand yadav aarestedpalamu policejharkhand policepalamu crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.