✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन पर कार्रवाई, प्रताड़ना से तंग आकर उपायुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंची थी छात्राएं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:38:40 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में घटित घटना को लेकर विद्यालय की वार्डन सुशीला टोपनो, लेखापाल लक्ष्मी चाकी, पूर्णकालिक शिक्षिका नम्रता कुमारी समेत सभी पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के साथ-साथ रात्रि प्रहरी पर गाज गिर गई है. राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी ने तत्काल प्रभाव से वार्डन, लेखापाल और सभी पूर्णकालिक शिक्षिकाओं का सुदूर विद्यालय में स्थानांतरण करने का आदेश पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को दिया है. साथ ही साथ रात्रि प्रहरी की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है.

वार्डन को स्थानांतरित करने का निर्देश

बता दें कि मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी की ओर से उपायुक्त को जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खूटपानी की 61 छात्रायें अर्द्धरात्रि में विद्यालय से निकलकर समाहरणालय विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंची थी. यह घटना अत्यंत चिंताजनक है. साथ ही विद्यालय प्रबंधन और अनुशासन की बदहाल स्थिति को दर्शाता है. यह घटना इस विद्यालय में पूर्व में भी घटित हुई है और ऐसा प्रतीत होता है कि उपरोक्त विद्यालय ने पूर्व की घटना के पश्चात कोई ठोस पहल नहीं की है. उपरोक्त सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए एक समिति गठित कर गहन जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. निदेशक ने सबसे पहले विद्यालय में कार्यरत वार्डन, सभी पूर्णकालिक शिक्षिका और लेखापाल को तत्काल किसी सुदूर विद्यालय में स्थानांतरित करने का सख्त आदेश भी जारी कर दिया है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खूंटपानी में जिला में उपलब्ध बेहतर वार्डेन, शिक्षिका और लेखापाल को स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किए जाएंगे.

जिले के प्रभारी डीईओ ने अब तक नहीं की कार्रवाई

उपायुक्त के निर्देश मामले की जांच बीस दिन पहले ही हो गई, लेकिन जिले के प्रभारी डीईओ ललन कुमार द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. यह जांच का विषय है. जबकी इस मामले में गोईलकेरा प्रखंड प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी बीईओ, कई शिक्षक और लेखापाल दोषी पाए गये हैं. जिसकी पुष्टी जांच दल ने की  है. इधर यह भी सूचना है कि अब कई लेखापाल अपने काली करतूतों को छुपाने के लिए अपने निर्धारित पदस्थापन से दूसरे दूसरे प्रखंड में तबादला कराने की जुगार में जुट गये हैं.

क्या है मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासिय विद्यालय की वार्डन छात्राओं से पढ़ाने के बजाय शौचाल की सफाई से लेकर कई अन्य तरह के काम लेती हैं. इन्हीं सब मामलों को लेकर खुटपानी प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासिय विद्यालय की छात्राओं के सब्र का बांध बीते रविवार की गेर रात टूट गया. विद्यालय के वार्डेन सुसिला टोपो के प्रताड़ना से तंग आकर सभी रात के तीन चार बजे 17 किमी सफर तय कर अपनी आप बीती सुनाने के लिए खुटपानी से चाईबासा पहुंच गई. इसकी सूचना पर सांसद गीता कोड़ा ने जिला उपायुक्त,डीएससी और डीईओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Action on the warden of Kasturba Gandhi Balika Vidyalayachaibasa kasturba school casechaibasa newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.