✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, तीन क्रशर और 6 धर्म कांटा किए गए सील 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:47:02 PM

दुमका (DUMKA): दुमका ज़िला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदानों और क्रशर पर कार्रवाई एक बार फिर शुरू की है. दुमका जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में अब तक कई क्रशर को सील किया गया. वही बृहस्पतिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरीपुर मौजा में संचालित क्रशर पर  छापेमारी की और कागजातों की जांच की. तीन क्रशर मालिक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाएं, जिससे उन्हें सील कर दिया गया. वही 6 धर्म कांटा को भी कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर सील किया गया है. 

मचा हड़कंपटा

स्क फोर्स की कार्रवाई से पूरे पत्थर मंडी में हड़कंप मच गया और पत्थर लदा हाईवा एवं ट्रक इधर-उधर भागते दिखे. एक बोल्डर लदे हाईवा को भी जब्त किया गया है . 

कार्रवाई से बच नहीं सकते आरोपी

जिला वन पदाधिकारी ने बताया कि जितने भी धर्म कांटा लगे हुए हैं, उन्हें नापतोल विभाग के अतिरिक्त जिला खनन कार्यालय से भी अनुज्ञप्ति लेना है. यदि जानकारी के अभाव में ऐसा नहीं हुआ है, तो वह कार्रवाई से बच नहीं सकते क्योंकि धर्म कांटा का संचालन पत्थर मंडी में किया जा रहा है. 

लगातार अवैध ढंग से क्रशर के संचालन की मिल रही थी खबरें 

वहीं जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने कहा कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में अभी भी कुछ क्रशर अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे हैं. इसी तथ्य को ध्यान में रखकर जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी की और क्रशर के आवश्यक कागजातों और निर्दिष्ट मापदंडों की भी जांच की. कागजात उपलब्ध नहीं करने वाले क्रशर पर कार्रवाई की गई है. जिला खनन टास्क फोर्स की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. 

टीम में शामिल अधिकारी

टास्क फोर्स की टीम में जिला वन पदाधिकारी अभिरुप सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार सुमन समेत पुलिस बल एवं कर्मी शामिल थे.

रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, दुमका/शिकारीपाड़ा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.