☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ACTION AGAINST  CRIME IN DHANBAD- जेल शिफ्टिंग ,अरेस्टिंग के साथ जिला बदर भी शुरू 

ACTION AGAINST  CRIME IN DHANBAD- जेल शिफ्टिंग ,अरेस्टिंग के साथ जिला बदर भी शुरू 

धनबाद(DHANBAD) | कोयलांचल में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई स्तर पर कार्रवाई हो रही है.  धनबाद जेल में बंद दागी लोगों को दूसरे जिलों में शिफ्ट किया जा रहा है.  झारखंड, बिहार और यूपी में अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है तो जिला बदर करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.  जिले में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने के आरोपी छोटू झा तथा नानू को जिला बदर  करने की कार्रवाई शुरू की गई है.  दोनों को जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह की अदालत से नोटिस जारी किया गया है.  दोनों को 6 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है.  जारी नोटिस में कहा गया है कि दोनों को जिला बदर करने की अनुशंसा वरीय पुलिस अधीक्षक ने की है.  एसएसपी के प्रतिवेदन के आलोक में छोटू झा तथा नानू को जिला दंडाधिकारी की कार्यालय से दो-दो बार नोटिस निर्गत  किया गया लेकिन दोनों ने अपना पक्ष नहीं रखा है.

6 जून को पक्ष रखने का मिला है अंतिम मौका 

  ऐसे में दोनों को अंतिम मौका दिया गया है.  नोटिस में कहा गया है कि यह अंतिम मौका है.  इस तिथि को भी  कोई  पक्ष रखने के लिए कोई उपस्थित नहीं हुआ तो फिर एक पक्षीय सुनवाई कर आदेश पारित कर दिया जाएगा. बता दें कि कोयलांचल में पिछले कई महीनों से अपराधियों की समानांतर व्यवस्था चल रही है.  रंगदारी के लिए क्या डॉक्टर, क्या अधिकारी, क्या कारोबारी किसी के घर अथवा कार्यालय पर फायरिंग करा दी जा रही है.  फायरिंग कराने  का मकसद एक ही है कि उनकी मांग पूरी की जाए.  रंगदारी वसूली को यहां के बदमाश कुटीर उद्योग बना लिए है.  बिना मेहनत के घर बैठे पैसा कमाने की लत  ने उन्हें अपराध के दलदल में धकेल दिया है.  लेकिन अब जिला एवं पुलिस प्रशासन सख्ती  पर उतर आया है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:01 Jun 2023 05:47 PM (IST)
Tags:dhanbadcrimecriminalsactionzilabadar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.