✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा के बाद गोड्डा में तेजाब कांड , एसिड हमले के पीछे क्या है विवाद , जानिए पूरी खबर में

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:09:28 PM

गोड्डा(GODDA):  संतालपरगना कह लें या फिर पूरे झारखण्ड में जिस तरह से लगातार हाल के दिनों में महिलाओं और युवतियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं या हत्या कर दी जा रही है,उससे एक बात तो जरुर लग रही कि झारखण्ड में महिलायें सुरक्षित महसूस नहीं रह गयी है .हाल ही में दुमका में दो घटनाएं फिर लातेहार और अब गोड्डा में भी महिला पर एसिड डालकर जान मारने का प्रयास किया गया है .

महगामा के भांजपुर गाँव में हुई घटना 

ताजा मामला गोड्डा जिले के महागमा थाना क्षेत्र के भांजपुर गाँव का है ,जहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच कुछ झगडे हुए और बात मारपीट तक पहुँच गयी .झगडे में अफरोज खातून के बच्चे भी थे जिसको छुड़ाने गयी अफ्रोजा के साथ भी अलोक सोनार नामक व्यक्ति ने धक्का मुक्की किया और गाली गलौज भी .अपनी माँ के साथ मारपीट और गाली गलौज होता देख अफरोजा के चार बच्चे भी माँ के पक्ष में खड़े हुए तो उस वक्त आलोक वहाँ से निकल गया और वापस लौटा तो हाथ में चार बोतल एसिड उसके हाथ में थी .वापस लौट फिर जब झगडे की शुरुआत हुई तो आलोक ने अफरोजा और उनके बच्चों पर तेज़ाब फेंक दिया .अफरोजा के सर के ऊपर एक बोतल तेज़ाब डाल दिया .अफरोजा ने सूझ बुझ से काम लिया और भागकर घर गयी और अपने ऊपर पानी डाल दिया जिससे सर तो बच गयी मगर चेहरा और सीने और पेट में जख्म तो हो गए .

महागमा रेफरल अस्पताल से भेजा गया सदर अस्पताल 

घटना की सुचना महागामा थाना को गयी तो महगामा थाना की पुलिस द्वारा घायल अफरोजा को महागमा रेफरल अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है .

आरोपी आलोक को किया गया गिरफ्तार 

इधर इस काण्ड के मुख्य आरोपी आलोक सोनार को महागामा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है .महगामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घायल अफरोजा के बयान पर मामला दर्ज कर अलोक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .महिला फिलहाल खतरे से बाहर है जिसका इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा है .

रिपोर्ट - अजीत कुमार सिंह, गोड्डा.         

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.