गोड्डा(GODDA): ईसाई युवती को अपनी पहचान छुपाकर जाल में फसाने वाले मुजिबुल को पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजाभिट्ठा थाने के केड़ो बाजार से गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद उसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आनंद मोहन सिंह के समक्ष पेश किया गया और उसका बयान कलमबंद करवाकर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. अब मुजिबुल के अपराध का एक नया अध्याय सामंने आया है. मुजिबुल अंसारी ने 6 साल पहले भी एक पहाड़िया आदिवासी युवती को प्यार में फंसा कर शरीरिक संबंध बनाया था और फिर बच्चा होने के बाद छोड़ दिया था.
खुद कबूल किया अपना अपराध
मुजिबुल को जब समाहरणालय स्थित SDPO कार्यालय में पेश किया गया, तब उसने उस बात का जिक्र किया. उसने बताया कि आज से 6 वर्ष पूर्व भी एक पहाड़िया लड़की के साथ प्रेम किया था और जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो उसने उसके साथ ब्रेकअप कर लिया. उसने ये भी कहा कि वर्तमान में जिस लड़की(ईसाई) को छोड़ वो भागा था, इसी के लिए उसने पिछली वाली लड़की को छोड़ा था.
ये भी पढें- लीव-इन में रहे एक साल तक, एक बच्चा भी हो गया, जब युवक छोड़कर चला गया तो पता चला वो ईसाई नहीं था
जानकारी देते हुए SDPO आनंद मोहन सिंह ने बताया कि मुजिबुल अंसारी ने अपने बयान में बताया है कि वो लड़की को छोड़कर भागा नहीं था बल्कि कुछ पैसों का इंतजाम करने गया हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि वो इस पीड़िता लड़की के साथ केरल, हैदराबाद गया था और जब लड़की गर्भवती हुई तो वो उसे लेकर पथरगामा आ गया, जहां दोनों मकान भाड़े पर लेकर रह रहे थें.
रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा