✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा के जयनगर हाजत में बंद आरोपी ने लगाई फांसी, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 4:10:23 PM

कोडरमा(KODERMA): जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जयनगर पुलिस स्टेशन की हाजत में बंद एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान परसाबाद निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विजय कुमार को गुरुवार रात एक घरेलू विवाद के मामले में हिरासत में लिया था. शुक्रवार सुबह उसने हाजत के अंदर ही कंबल का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के सामने आने के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर हाजत में बंद आरोपी को आत्महत्या जैसा कदम उठाने का मौका कैसे मिला.

Tags:KodermaJaynagar Police StationAn accused person detained in a lock-up commits suicide.Accused commits suicide.suicideaccusedThe police have launched an investigation.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.