✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुर्घटना ! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:44:15 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई. एक तेज रफ्तार वाली ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा और मौके से फरार हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. लोगों की भीड़ सड़क पर जुट गई और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग क गई. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 

घटमास्थल पर तल रहा था अतिक्रमण का काम 

मृतक दामोदर पंडित बगोदर के चिचाकी के बाघनाला गांव का रहने वाला था. बगोदर थाना के सामने पूजा मेडिकल दुकान से दवा खरीद कर  वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान डुमरी की और से आ रहे एक भारी मालवाहक वाहन ट्रक ने  उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. उसे बचाने का भी प्रयास हुआ. लेकिन शरीर का पूरा हिस्सा ट्रक के चक्के के नीचे आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मृतक के शव को किसी तरह बाहर निकाला. इस दौरान काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही. जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. लेकिन मृतक के शव को देख कर परिजनों का आक्रोश भी भड़क उठा. जानकारी के अनुसार बगोदर थाना के सामने की रोड पर अतिक्रमण का काम चल रहा था. ज्सकी वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है. इधर बगोदर थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी. लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग किया जा रहा था. 

रिपोर्ट: दिनेश , गिरिडीह

Tags:road accidentbus accidentjharkhand road accidentaccidentbus accident in jharkhandbus accident newstrain accident in indiaaccident news intruck bike accident in giridihgiridih top newsjharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.