✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध तरीके से बन रहा बहुमंजिला मकान , डिमना रेसिडेंसी के लोगों ने किया विरोध

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:09:37 AM

जमशेदपुर (JAMHEDPUR): मानगो एन एच 33 स्थित डिमना रेसिडेंसी के बगल में बहुमंजिला इमारत का निर्माण बिना मापदंड के कराया जा रहा है. बहुमंजिला इमारत बनाए जाने के क्रम में मिट्टी का कटाव बिना गार्डवाल बनाए कर दिया गया है, जिसके कारण डिमना रेसीडेंसी के डुप्लेक्स में बड़े-बड़े दरारे पड़ गए हैं. कभी भी डुप्लेक्स पलट सकता हैं. लोगों की जान कभी भी जा सकती है. डिमना रेसिडेंसी के लोगों द्वारा बार-बार मना करने पर भी बहुमंजिली इमारत बनाने वाला व्यक्ति दबंगई दिखलाकर उनकी बात को अनसुना करता रहा है. ऐसा डिमना रेसिडेंसी के निवासियों का कहना है.

यह भी पढ़ें:

प्रशासन की लापरवाही से नहीं बन पा रहा सड़क, आदिवासी और गैर आदिवासी परिवारों के बीच तनाव

जान लेने की नीयत का मुकदमा होगा दर्ज

अपनी वर्षों की कमाई को जाता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को इस समस्या से अवगत कराया. डिमना रेसिडेंसी के लोगों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने फिलहाल काम को बंद कराया और साफ शब्दों में कहा कि कोई कितना बड़ा भी दबंग या ऊंची रसूख वाला रहे मानगो में उसकी गुंडागर्दी नहीं चलेगी. पहले गार्डवाल का निर्माण करें तब जाकर अपनी इमारत को खड़ा करें. बहुमंजिली इमारत खड़ा करने के चलते किसी का मकान गिर जाय यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के मिट्टी के कटाव के कारण इमारत के दाहिने ओर सरकारी नाला पूरी भी तरह पलट गया है. मौके में उपस्थित लोगों को विकास सिंह ने कहा कि कल से अगर गार्डवाल का निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो जान लेने की नीयत का मुकदमा थाना में दर्ज कराया जाएगा. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अखिलेश मिश्रा,अरुण कुमार सिंह, संतोष सिंह, दिलीप शुक्ला, सुधीर सिंह, सनातन स्वाती सहित डिमना रेजीडेंसी के लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.