✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में हादसा: घर लौट रहे युवक को वैन ने कुचला, मौत

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 9:03:35 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के पटमदा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. यह हादसा टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर हुआ है.  तेज रफ्तार मैजिक वैन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. . जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान जलडहर गांव निवासी अजीत सहिस (40) के रूप में हुई है. पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

अजीत सहिस पेट्रोल पंप से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पटमदा के बेलटांड़ से झाड़बनी की ओर जा रही एक मैजिक वैन की चपेट उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजीत के सिर पर गंभीर चोट लगी, जो उनकी मौत का कारण बनी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना में शामिल वैन को भी जब्त कर लिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने सड़क पर स्पीड कंट्रोल उपाय और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. 

पिता का 2 माह पहले हुआ था निधन

इस हादसे ने अजीत साहिस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही अजीत के पिता का निधन हुआ था. अजीत परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं. घटना के समय उनकी पत्नी एक शादी समारोह में गई हुई थीं. इस घटना से गांव में मातम पसरा है.

Tags:AccidentJamshedpur accidentJharkhand newsCrime newsJamshedpur newsViral newsBreaking newsTaranagarPatamdaRoad accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.