दुमका (DUMKA) - शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले अंबेडकर चौक पर स्टोन चिप्स लोड एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ट्रक के नीचे ट्रक चालक दब गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। चालक के हाथ कट कर दूर जा गिरा.
हम आपको बता दें कि यह स्थल शहर का हृदय स्थली माना जाता हैै. सबसे व्यस्त चौराहा है और सबसे बड़ी सवाल की दिन में नो एंट्री घोषित होने के बावजूद ट्रक शहर में कैसे प्रवेश कर गया. दरअसल नो एंट्री का नियम को लागू कर दिया जाता है लेकिन उसे अमलीजामा पहनाने के लिए ना तो जिले में एक भी ट्रैफिक पोस्ट है और ना ही ट्रैफिक पुलिस.
चिप्स लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

Published at:20 Aug 2022 02:59 PM (IST)
Tags:News