✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, करंट की चपेट में आने से एक ठेका मजदूर की मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:38:14 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो स्टील प्लांट में फिर से एक बार हादसा हुआ है, बोकारो स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट में बिजली करंट लगने से 29 वर्षीया ठेका मजदूर की ओल्डिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक को आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ठेका मजदूर का नाम अमन कुमार सिंह है वह ठेका कंपनी का मजदूर था.

परिजन मुआवजे की कर रहे मांग

इस हादसे के बाद अस्पताल में परिजन पहुंचे हुए हैं लोग नियोजन और मुवावजा की मांग कर रहे हैं. उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि एक लोहे के अंदर वह वेल्डिंग का काम कर रहा था पसीना के कारण पूरा शरीर भीगा हुआ था. इसी दौरान जॉइंट के संपर्क में आने से उसे करंट लगा और वह तड़पने लगा. उसकी आवाज सुनकर जब हम लोग पहुंचे तो किसी तरह तार को हटाने का काम किया अस्पताल लाने के बाद उसकी मौत हो गई.

रिपोर्ट. संजीव कुमार

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhand hemant soren newsjharkhandbreaking newsranchi newshemant soren newsnewsAccident in Bokaro Steel Plant

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.