☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में महावीरी झंडा विसर्जन के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे

जमशेदपुर में महावीरी झंडा विसर्जन के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे

जमशेदपुर - जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हादसा हुआ है जिसमें पांच लोग प्रभावित हुए हैं. हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है. एक की हालत गंभीर है.सभी को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.ताजा जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. महावीरी झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान यह दुर्घटना हुई है.

इस हादसे के कारण के बारे में विस्तार से जानिए

 जानकारी के अनुसार शारदा राम बजरंग अखाड़ा का महावीर झंडा जुलूस गुजर रहा था. तभी यह हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. महावीर झंडा के संपर्क में आए पांच लोग झुलस गए हैं. घटना के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई.घायलों को टी एम एच पहुंचाया गया. संजय कुमार नामक एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है. 

हादसे में कौन लोग जख्मी हुए, उनके बारे में जानिए

इस हादसे में पांच लोग प्रभावित हुए हैं.ताजा जानकारी के अनुसार संजय कुमार सिंह,प्रदीप वर्मा,विजय कुमार डे ,शमी कुमार और विजय कुमार इस दुर्घटना के शिकार हुए हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद कई लोग घायल लोगों से मिलने के लिए टीएमएच पहुंचे.घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Published at:07 Apr 2025 04:53 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsJamshedpur newsAccident during Mahavir Jhanda immersionRamnavmi julus in jamshedpurजमशेदपुर में महावीरी झंडा विसर्जन के दौरान हादसा
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.