रांची(RANCHI): से शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि एसीबी इस मामले में उनसे आगे भी पूछताछ कर सकती है. जांच एजेंसी ने इससे पहले भी नवीन केडिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया था और उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था. हालांकि समन मिलने के बाद वह जांच एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए और दुर्ग से फरार चल रहे थे.
इस बीच शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद नवीन केडिया ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. लेकिन अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. जमानत नहीं मिलने के बाद से ही वह एसीबी की नजरों में फरार माने जा रहे थे.
अब एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने के लिए उनसे पूछताछ कर सकती है.
शराब घोटाला मामले की जांच जारी है और एसीबी इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. इस कार्रवाई को जांच एजेंसी की बड़ी सफलता माना जा रहा है.